back to top

राजनांदगांव/गंडई: महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म….

राजनांदगांव/गंडई, 09 जून 2021 – अभी तक आपने ज्यादातर जुड़वा बच्चा जन्म होने की बात सुनी होगी, लेकिन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।

Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। यह बात इतनी फैल गई कि लोग महिला और उसके बच्चों को देखने अस्पताल तक चले आए।

गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव वार्ड में एक महिला ने तीन बच्चे को जन्म दिया है। महिला रुक्सार खान पति रहीम खान उम्र 32 वर्ष गंडई वार्ड 09 की रहने वाली है। डॉक्टरों के अनुसार जज्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है। तीनो बच्चो को प्रसव वार्ड में रखा गया है।

महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई रात्रि 3:30 बजे लाया गया था। महिला को सुरक्षित प्रसव कराने में आरएमए सबाना खान, स्टाफ़ नर्स केमेश्वरी चतुर्वेदी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रूखमणी वैष्णव की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page