back to top

राजनांदगांव : गजानंद माधव मुक्तिबोध उच्चतर माध्यमिक शाला शंकरपुर के विद्यार्थियों से आयुक्त ने की विज्ञान विषय पर चर्चा…

राजनांदगांव 21 जुलाई। शिक्षा गुणवत्ता के तहत निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने गजानंद माधव मुक्तिबोध उच्चतर माध्यमिक शाला शंकरपुर के 11वी एवं 12वीं के विद्यार्थियांे बीच जाकर उनसे विज्ञान विषय पर चर्चा कर विज्ञान के बारे में जानकारी दी। गत सप्ताह इसी शाला में उन्होंने 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को गुरूत्वाकर्षण का पाठ पढाया था।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि शिक्षा गुणवत्ता के लिये कलेक्टर श्री डी.सिंह ने अधिकारियो से जिले के सभी शासकीय शालाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढाई के संबंध में चर्चा कर उन्हें पढ़ाने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने गजानंद माधव मुक्तिबोध उच्चतर माध्यमिक शाला शंकरपुर में गत सप्ताह जाकर 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से रूबरू हो उन्हें गुरूत्वाकर्षण का पाठ पढ़ाया था और इस सप्ताह विज्ञान विषय के संबंध में विद्यार्थियों से चर्चा कर विज्ञान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियां से कहा कि विधिवत प्राप्त ज्ञान, क्रमबद्ध प्राप्त ज्ञान, प्राकृतिक घटनाओं का सुव्यवस्थित एवं क्रमबद्ध ज्ञान, सफल प्रयोग के आधार पर प्राप्त ज्ञान को विज्ञान कहते है। विज्ञान हमारे आस पास है, हमारे जीवन में घटने वाली कई घटनाये भी विज्ञान से संबंधित होती है। उन्होंने कहा कि आगे बढने के लिये एवं अपने कैरियर बनाने के लिये लक्ष्य तैयार कर इमानदारी के साथ मेहनत करने, पढाई करने पर ही हम अपने कैरियर को सवार सकते है और अपने लक्ष्य को पा सकते है।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के बीच जाकर उनकी समस्या तथा पढ़ाई में उनकी रूचि आदि बातो की जानकारी के लिये जिलाधीश महोदय ने अधिकारियों को स्कूल मे जाने के निर्देश दिये है। शासन द्वारा भी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिये विद्यार्थियों को सुविधा दे रही है। आप लोग अपना लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता से पढ़ाई करे और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अवगत करावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page