back to top

राजनांदगांव : गजेंद्र सिंह ठाकुर नए सीईओ जिला पंचायत बनाए गए, लोकेश चंद्राकर का हुआ भिलाई ट्रांसफर…

राजनांदगांव – राज्य सरकार ने आईएएस के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला किया है। राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ लोकेश कुमार को भिलाई निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं लिस्ट में जांजगीर चापा के जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ बनाकर भेजा गया है।

Advertisements

इस लिस्ट में भिलाई, दुर्ग कमिश्नर का भी नाम है। भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे अब दुर्ग निगम के आयुक्त होंगे। वहीं दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी को रायपुर संयुक्त कलेक्टर भेजा गया है।

Special

Advertisements

You cannot copy content of this page