
राजनांदगांव 26 जनवरी 2023। गणतंत्र दिवस की संध्या में कलेक्टर श्री डोमन सिंह की उपस्थितति में आज कलेक्टोरेट गार्डन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी भावमय अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने गीत सुनाया।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं एसडीएम श्री अरूण वर्मा ने कविताएं सुनाई। डिप्टी कलेक्टर श्री सरस्वती बंजारे ने गीत सुनाए। जिला पंचायत से श्री अशफाक ने भी कविताएं सुनाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Advertisements










































