back to top

राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस पर परेड सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकियों का प्रदर्शन नहीं :सिर्फ होगा ध्वजारोहण…

राजनांदगांव गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रतिवर्ष करने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर की अध्यक्षता मे कल गणतंत्र दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न हुई। विभागीय अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों के अनुरूप समय से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Advertisements

श्री सिन्हा ने कहा कि सभी तैयारियां गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। विभिन्न विभागों विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झाकियों का प्रदर्शन भी नहीं होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण, ध्वज की सलामी व संदेश वाचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता पूर्वक करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page