राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस के पूर्व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रिहर्सल परेड का लिया गया जायजा…


-साथ ही सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।

राजनांदगांव – दिनांक 25.01.2022 को सर्वेश्वर दास नगर निगम म्यूनिसिपल हाई स्कूल राजनांदगांव के मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा 26 जनवरी गण्तंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाले अर्धसैनिक एवं पुलिस बल की कल 06 टोलियों का रिहर्सल परेड का मुआयना किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर सतर्कतापूर्वक व जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी करने हेतु हिदायत दी गई।