back to top

राजनांदगांव: गरीब श्रमिक परिवार को मिली राहत, पार्षद शैंकी बग्गा ने खुद किया 1 लाख 2 हजार की सहायता राशि का आवेदन…

राजनांदगांव। शीतला माता वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति के चेयरमैन शैंकी बग्गा ने एक गरीब श्रमिक परिवार के लिए संवेदनशील पहल करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के तहत 1 लाख 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए स्वयं ऑनलाइन आवेदन किया।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक श्रमिक की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को “छत्तीसगढ़ श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना” के अंतर्गत 1 लाख रुपये की राशि दिलाने हेतु श्रमेव जयते पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से आवेदन किया गया। साथ ही “श्रद्धांजलि योजना” के तहत 2 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए भी आवेदन करवाया गया।

इन दोनों योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे नामांकित व्यक्ति के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

श्रमिक परिवार ने इन योजनाओं की जानकारी देने और स्वयं आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पार्षद शैंकी बग्गा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब कोई जनप्रतिनिधि खुद पहल कर ऑनलाइन आवेदन करता है, तो लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता है और प्रमाण पत्र भी तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं, जिससे अतिरिक्त मेहनत और खर्च से बचत होती है।

पार्षद शैंकी बग्गा ने कहा, “आज एक गरीब श्रमिक परिवार के लिए 1 लाख 2 हजार रुपये की सहायता राशि दिलवाने का आवेदन करने पर जो संतुष्टि मिली, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। जनमानस की सेवा ही मेरा परम धर्म है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके।”

यह पहल न केवल प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण है, बल्कि समाज में जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं के लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने की एक प्रेरणादायक मिसाल भी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page