राजनांदगांव : गर्मी का तांडव : दोपहर में सड़के सूनी, भीषण गर्मी का सीधा असर जनजीवन पर…

राजनांदगांव पूरे प्रदेश के साथ शहर में भी गर्मी का तांडव जारी पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग झुलस रहे हैं लू के हालात बन रहे हैं और दोपहर में तो घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है दिन के साथ ही रात्रि के तापमान में भी वृद्धि हो रहे हैं मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि आने वाले दिनों में गर्मी और पड़ेगी गर्मी का लॉकडाउन शुरू हो चुका है।


अप्रैल के शुरुआत से ही गर्मी चुभ रही है 3 दिन पहले तापमान 40 डिग्री रहा लेकिन कल व आज के तापमान में 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बढ़ती गर्मी को देखकर लोग घरों में ही दुबके रहते हैं लोग जरूरी काम से ही घर से निकल रहे हैं । दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाजार से लेकर सड़के सूनी रहती है ऐसा प्रतीत होता है कि गर्मी का लाकडाउन शुरू हो चुका है।

विदीत हो कि गत वर्ष अप्रैल में कोरोना के चलते लाकडाउन लगा था । भीषण गर्मी का सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है लोगों का आवाजाही कम हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है बताया जाता है कि पारा 44 तक पहुंच सकता है अप्रैल के बाद मई की गर्मी भी सताएंगी।

गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हो रही है 50 फिसदी भी बच्चे ही स्कूल पहुंच पा रहे हैं हालांकि निजी स्कूलों में 80 से 90 फिसदी उपस्थिति हो रही है बच्चे सुबह 8:00 बजे स्कूल पहुंच रहे हैं और दोपहर 12:00 बजे तक वापस लौट रहे हैं