back to top

राजनांदगांव: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 1.61 किलो गांजा बरामद…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.61 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी गई है, एवं 300 रुपये की बिक्री रकम जब्त की गई।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महावीर यादव उर्फ टोबू (24 वर्ष), पिता सतीष यादव, निवासी जमातपारा थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमातपारा नेहरू पार्क के पास गांजा बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि/उनि देवादास भारती, सउनि मनमोहन साहू, प्रआर दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, जामिन्द्र वर्मा सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा, शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page