back to top

राजनांदगांव : गायत्री स्कूल के बच्चों ने शिक्षा को किया साकार….

बच्चे मन के सच्चे , पाया जेवरात
वाला पर्स, लौटाया पुलिस को !

राजनांदगांव 31 जनवरी । गायत्री विद्यापीठ केसर नगर के कक्षा आठवीं के दो बच्चों ने आज ईमानदारी और शैक्षिक संस्कारों का की बड़ी मिसाल पेश की है। स्कूल से लौटते वक्त रास्ते में पड़े मिले जेवरात वाले पर्स को दोनों बच्चों ने अपनी जवाबदारी समझते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले किया ।

Advertisements

कोतवाली पुलिस ने जेवरात के असली मालिक का पता कर पर्स उन्हें लौटाया । अपना गुमा सामान प्रकार दंपति ने बच्चों एवं पुलिस का धन्यवाद किया ।
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को आज दोपहर गायत्री विद्यापीठ केसर नगर के दो विद्यार्थियों ने थाना पहुंचकर एक पर्स हैंड ओवर किया ।

पूछने पर हर्ष वर्मा तथा आयुष साहू कक्षा आठवीं ने बताया कि किसी ज्वेलर्स का नाम लिखें उस पर्स को उन्होंने स्कूल से लौटते वक्त सड़क पर पाया है । उक्त बैग में महावीर ज्वेलर्स गुड़ाखू लाइन का एड्रेस छपा हुआ था । पुलिस ने ज्वेलर्स तक पहुंच कर जेवरों के संबंध में दुकान संचालक से असली खरीददार का नाम पता किया ।

बैग के असली हकदार श्रीमती ज्योति जैन पति राकेश जैन (40 ) निवासी कंचन बाग को पुलिस ने बुलाकर जब बैग लौटाया, तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । बैग में उनके द्वारा खरीदे गए 7,000 रुपए के सोने -चांदी के जेवरात थे ।पुलिस तथा जैन दंपत्ति ने बच्चों की ईमानदारी के साथ स्कूल की संस्कार युक्त शिक्षा का धन्यवाद किया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page