back to top

राजनांदगांव : गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं संदेहियों पर चलाया गया विशेष अभियान…

गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं संदेहियों पर चलाया गया विशेष अभियान।

Advertisements

बदमाशों के दैनिक गतिविधि की ली गई जानकारी।

गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं संदेही को थाना हाजिर कर अपराध से दूर रहने की दी गई नसीहत।

अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत् 30 से अधिक गुंडा बदमाशों को थाना हाजिर व तलब कर दी गई समझाईस।

राजनांदगांव। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने व सुरक्षा/शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदेही पर विशेष अभियान चलाकर चेक कर उनकी दैनिक गतिविधि की जानकारी लेकर उनको समझाईस देने हेतु कहा गया था।

जिस पर दिनांक 16.06.2025 को थाना बसंतपुर लालबाग, छुरिया, चिखली, तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा कुल 30 से अधिक अपराधिक तत्वों को थाना हाजिर व तलब कर उनको समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें नही तो पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने हेतु समझाईस दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page