राजनांदगांव: गुरु घासीदास जयंती एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल हुईं शामिल…

राजनांदगांव डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती समारोह तथा विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं।

Advertisements

विधायक बघेल ग्राम पंचायत उपरवाह के आश्रित ग्राम करेलापारा, ग्राम खुर्सीपार, इरईखुर्द, रेंगाकठेरा (बखत), तेंदूभाठा एवं बेलगांव में आयोजित गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती समारोह में सम्मिलित हुईं। इसके साथ ही ग्राम मूढ़ीपार में जोड़ा जैतखाम का लोकार्पण तथा ग्राम जुरलाखुर्द में कुतुबमीनार जैतखाम एवं जैतखाम परिसर में कांक्रीटीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने गुरु घासीदास बाबा जी के विचारों—सत्य, अहिंसा और समानता—को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और विकास दोनों साथ-साथ आगे बढ़ने चाहिए।

कार्यक्रमों में सतनामी समाज के ग्रामवासी, पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी आयोजनों का वातावरण श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।