back to top

मोहला : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार…

मोहला। थाना मोहला पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मोहला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजामटोला निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आरोपी अजित जुरेशिया (26 वर्ष), पिता ईतवारी जुरेशिया, निवासी ग्राम कुंजामटोला, ने उसके घर का दरवाजा खोलकर जबरन अंदर प्रवेश किया। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, हाथ पकड़कर अभद्रता की, गाल को दांत से काटा तथा गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 127/25 धारा 331(3), 74, 75(1)(i), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री वॉय.पी. सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ताजेश्वर दीवान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 18 दिसंबर 2025 को ग्राम कुंजामटोला में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को दिनांक 18/12/25 को दोपहर 3:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सउनि पूर्णानंद मसिया, प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह, आरक्षक गिरीश कोमा एवं अनमोल का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page