राजनांदगांव : गोकुल नगर क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास पेड़ के नीचे मिला एक नवजात का शव…

राजनांदगांव– गोकुल नगर क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास एक पेड़ के नीचे एक नवजात का शव मिला है आज सुबह मुक्तिधाम के नजदीक कचरा उठाती एक महिला की नजर एक तौलिये में पड़ी तौलिया को हटाने पर एक नवजात का शव मिलने से महिला सन्न रह गई इसके बाद महिला ने पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी बसंतपुर पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और जांच जारी है।

Advertisements

शहर के जीवन कांलोनी गोकुल नगर क्षेत्र मे नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्चे करता हो अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है वहीं पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पतासाजी की जा रही है।नवजात शिशु को कन्या होने के कारण फेंकने की आशंका जताई जा रही है ।

आज सुबह कचरा बीनने के लिए पहुंची महिला ने नवजात के शव को देखा नवजात के बदन पर मिला तौलिया और दस्ताना किसी अस्पताल का है पुलिस इसी आधार पर मामले की जांच कर रही है फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की विवेचना करते हुए जांच की जा रही है वहीं नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।