राजनांदगांव: गोधन न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राजनांदगांव जिला प्रथम स्थान पर…

जिले में किसानों एवं पशुपालकों को 1 करोड़ 63 हजार रूपए का किया भुगतान
किसानों के जीवन में आई खुशहाली और समृद्धि

Advertisements

राजनांदगांव- 25 सितम्बर 2020। शासन की किसान हितैषी गोधन न्याय योजना से किसानों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं और अब उनकी जिंदगी बदल रही है। जिले में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक 348 गौठानों में गोबर खरीदी कर किसानों को 1 करोड़ 63 हजार रूपए का भुगतान किया गया है।

कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा  के निर्देश पर गोधन न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राजनांदगांव जिला गोबर खरीदी में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम के मार्गदर्शन में टीम ने जिले में बेहतरीन कार्य किया। गोबर खरीदी के बाद अब वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण का कार्य भी गति पर है।


जिले में 348 गौठानों में 11791 विक्रेताओं से 50313.57 क्विंटल गोबर खरीदा गया और 1 करोड 63 हजार रूपए का भुगतान किया गया। राजनांदगांव विकासखंड में 782655.50 किलो गोबर खरीद कर 15 लाख 65 हजार 311 रूपए भुगतान किया गया है। डोंगरगांव विकासखंड में 367817.76 किलो गोबर खरीद कर 7 लाख 35 हजार 635 रूपए, छुरिया विकासखंड में 399601 किलो गोबर खरीद कर 7 लाख 99 हजार 202 रूपए, डोंगरगढ़ विकासखंड में 306702 किलो गोबर खरीद कर 6 लाख 13 हजार 404 रूपए, खैरागढ़ विकासखंड में 341558 किलो गोबर खरीद कर 6 लाख 83 हजार 116 रूपए, छुईखदान विकासखंड में 323524 किलो गोबर खरीद कर 6 लाख 47 हजार 048 रूपए, चौकी विकासखंड में 805596 किलो गोबर खरीद कर 16 लाख 11 हजार 192 रूपए, मोहला विकासखंड में 445488 किलो गोबर खरीद कर 8 लाख 90 हजार 976 रूपए तथा मानपुर विकासखंड में 203775 किलो गोबर खरीद कर 4 लाख 07 हजार 550 रूपए का भुगतान किया गया। इसी तरह गंडई (नगर) में 71495 किलो गोबर खरीद कर 1 लाख 42 हजार 990 रूपए, छुईखदान (नगर) में 16084 किलो गोबर खरीद कर 32 हजार 168 रूपए, खैरागढ़ (नगर) में 162379 किलो गोबर खरीद कर 3 लाख 24 हजार 758 रूपए, डोंगरगढ़ (नगर) में 126675 किलो गोबर खरीद कर 2 लाख 53 हजार 350 रूपए, राजनांदगांव (नगर) में 679336 किलो गोबर खरीद कर 13 लाख 58 हजार 672 रूपए, छुरिया (नगर) में 1507 किलो गोबर खरीद कर 3 हजार 014 रूपए, डोंगरगांव (नगर) में 4895 किलो गोबर खरीद कर 9 हजार 790 रूपए तथा अंबागढ़ चौकी (नगर) में 7632 किलो गोबर खरीद कर 15 हजार 264 रूपए का भुगतान किया गया।