back to top

राजनांदगांव : गौठान और गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आजीविका के साधनों को बढ़ावा दिया जा रहा : अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल…

  • ग्राम हरडुवा में आयोजित रोका छेका कार्यक्रम में शािमल हुए

राजनांदगांव विधायक डोंगरगढ़ एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम हरडुवा में आयोजित रोका छेका कार्यक्रम में शािमल हुए। इस अवसर पर बघेल ने स्वसहायता समूह, गौठान समिति एवं ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शासन द्वारा गौठान और गोधन न्याय योजना के माध्यम से आर्थिक आजीविका के साधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है,

Advertisements

ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक विकास हो सके। गौठान में पशुओं का टीकाकरण एवं महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने गौठान में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हंसा सिन्हा एवं रतन यादव उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page