back to top

राजनांदगांव: गौरव पथ मार्ग को लेकर पार्षद ने सौंपा आयुक्त को ज्ञापन, कहा-संस्कारधानी का गौरव धूमिल नही होने देंगे…

राजनांदगांव- नगर निगम राजनादगांव कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने वरिष्ठ पार्षदो के साथ मिलकर गौरव पथ मार्ग के विषय मे निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

Advertisements

पार्षद दल के प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने बताया कि गौरव पथ मार्ग की स्थिति अत्यंत ही जीर्ण शीर्ण हो गई है जिसको लेकर पूर्व में भी आयुक्त के नाम पत्र दिया जा चुका है, जिसकी कार्यवाही लंबित है। गौरव पथ मार्ग के सड़क के गड्ढे गहरे हो गए है, जिससे आवगमन बाधित हो रहा है, आम जनता की असुविधा को देखते हुये मार्ग को सुगम बनाये जाने की पार्षद ने मांग रही है।

शिकायत का दौर बना हुआ रहता है कि गड्ढो की वजह से आये दिन दुर्घटनाये होती है, पूर्व में की गई शिकायत को लेकर ध्यानाकर्षण करते हुए उचित जाँच एवं कार्यवाही कि मांग पुनः ज्ञापन सौंपा कर की गयी है, साथ ही स्थिति परिस्थिति से आयुक्त को अवगत कराते हुए नवनिर्माण की माँग रखी गई है।

इस दौरान चेयरमैन विनय झा, मधुकर बंजारी, सन्तोष पिल्ले, गणेश पवार, आमीन हुड्डा, केवल साहू, संजय रजक आदि मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page