back to top

राजनांदगांव : गौरी नगर अंडर ब्रिज स्वीकृति हेतु सांसद ने रेलमंत्री को व्यक्त किया आभार…

 रेल मंत्री ने बताया नवम्बर तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आरंभ किया जायेगा

Advertisements

राजनांदगांव शहर के गौरी नगर रेलवे क्रासिंग पर प्रतीक्षित अंडर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने पर सांसद संतोष पाण्डेय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिल कर क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया है । सांसद पाण्डेय  ने बताया कि लोकसभा सत्र के दौरान रेल मंत्री जी से विशेष भेंट के दौरान उक्त अंडर ब्रिज की उपयोगिता के सम्बन्ध में अवगत कराया जिस हेतु रेल मंत्री श्री वैष्णव ने बताया कि अंडर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है निविदा प्रक्रिया नवम्बर तक पूर्ण कर  कार्य आरंभ कर लिया जायेगा । 

सांसद पाण्डेय ने क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री को बताया कि ब्रिज निर्माण से गौरीनगर, स्टेशन पारा व चिखली वार्ड के नागरिको का आवागमन गौरीनगर रेलवे क्रासिंग फाटक से ही होता है। ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण यातायात बार-बार बाधित होता है और सैकड़ों लोगों को फाटक खुलने तक इंतजार करना पड़ता है जिसमे कीमती समय भी बर्बाद हो जाता है ।

उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त करने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री तरुण लहरवानी, श्री अतुल रायजादा, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, श्री शिव वर्मा व समस्त पार्षद दल सहित सांसद प्रतिनिधि देव शरण सेन ने रेल मंत्री व सांसद को आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page