back to top

राजनांदगांव : गौरी नगर के लोगों को बहुत जल्दी मिलेगी अंडर ब्रिज सांसद सम्मानित संतोष पांडे के प्रति वार्ड के लोगों ने आभार जताया – शिव वर्मा…

राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव वर्मा ने गौरी नगर वार्ड के प्रमुख शहर भाजपा उपाध्यक्ष अशोक निर्मलकर ने गौरी नगर अंडर ब्रिज के लिए सम्मानित सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गौरी नगर के लोग लंबे समय से अंडर ब्रिज की मांग करते रहे हैं। परंतु कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता सिर्फ झूठ आश्वासन देते रहे हैं। और आज जब सांसद संतोष पांडे के द्वारा गौरी नगर अंडर ब्रिज को रेल मंत्री से रुवीकृत करवाया तो कांग्रेसी श्रेय लेने में लगे हैं।

Advertisements

आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेश की सता सरकार रहे परंतु इतने दशक बाद भी कभी गौरी नगर की जनता की समस्याओं के प्रति ध्यान नहीं दिया। हमेशा दूसरों पर दोषारोपण कहते रहे। वही झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने के लिए कभी-कभी अंडरबि्ज का नारा देते रहें। परंतु शासन-प्रशासन में बैठे रहने के बाद भी कभी गौरी नगर का भला नहीं कर पाए।

वर्मा ने कहा कि गौरी नगर में अंडर ब्रिज स्वीकृति के लिए सबसे पहले गौरी नगर के जागरूक जनता और भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता निरंतर गौरी नगर में अंडर ब्रिज के लिए संघर्ष करते रहे। शहर भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक निर्मलकर के द्वारा निरंतर नागरिकों को लेकर समय-समय पर शासन प्रशासन तो भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद सम्मानित संतोष पांडे से निरंतर संपर्क कर गौरी नगर में अंडर ब्रिज के लिए समय-समय पर चर्चा करते रहे जिसका परिणाम सांसद जी ने रेल मंत्री से चर्चा कर गौरी नगर अंडर ब्रिज की रुवीकृति कराया तथा सांसद जी ने इसके लिए गौरी नगर के जागरूक जनता तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page