back to top

राजनांदगांव : ग्राम अमलीडीह में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में किए जा रहे बकरीपालन, मुर्गीपालन एवं पशुपालन की प्रशंसा की…

गौठान में पशुपालन से समूह की महिलाओं को प्रतिमाह हो रही 50 हजार रूपए की आमदनी
गौठानों में पशुपालन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
गांव के सभी पशुपालकों का पंजीयन कराने के दिए निर्देश

राजनांदगांव प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने ग्राम अमलीडीह में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन किया। वहां उन्होंने डबल स्टोरी बिल्डिंग में किए जा रहे बकरीपालन एवं मुर्गीपालन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन से महिलाओं को अच्छी आय हो रही है। व्यापक पैमाने पर किए जा रहे मुर्गीपालन के बाद बिक्री पर ध्यान देने के लिए कहा। गौठान में साहीवाल एवं गीर, थारपारकर नस्ल की गायों का पालन किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि प्रतिमाह पशुपालन से लगभग 50 हजार रूपए की आय हो रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यहां का दूध डोंगरगांव में डेयरी में भेजा जा रहा है। प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत गौठानों में पशुपालन को बढ़ावा दें। पशुपालन विभाग समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन देने के साथ ही मदद करें। गोधन न्याय योजना अंतर्गत गांव के सभी पशुपालकों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि सब्जियों की बिक्री करने के साथ ही हिसाब भी रखें। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाड़ी में किसी भी तरह के कीट एवं रोग होने पर इसका उपचार करें।

उन्होंने बाड़ी में भिंडी, सेम, बरबट्टी की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने बॉयोफ्लॉक पद्धति द्वारा किए जा रहे मस्त्य पालन एवं मशरूम उत्पादन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसे आगे बढ़ाए। समूह की महिलाओं से उन्होंने गौमूत्र का परीक्षण करने के लिए कहा। महिलाओं ने किट के माध्यम से गौमूत्र का परीक्षण किया। जिसमें उन्होंने का पानी की मात्रा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री सुनील नायक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री समीर शर्मा, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Advertisements

You cannot copy content of this page