back to top

राजनांदगांव: ग्राम कांकेतरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

राजनांदगांव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज दिनांक 28-08-2021 को ग्राम कांकेतरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मजिस्ट्रेट देबाशीष ठाकुर एवं चिखली पुलिस चौकी द्वारा ग्रामीणों को विधिक सहायता एवं ऑनलाइन शॉट 363, 366 आदि की जानकारी दी गयी।

चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर ने कहा कि लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। जिसमें पहुंच कर विवाद का निपटारा आसानी के साथ किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि छोटे मामलों को तुल न दिया जाना समाज व देश के हित में है। छोटे विवादों को गांव स्तर पर निपटाकर भागदौड़ और धन व्यय से बचा जा सकता है। बड़ी आपदाए हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप से प्रभावित लोगों समेत विकलांग जन को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है।

इस मौके पर मजिस्ट्रेट देबाशीष ठाकुर, चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर एवं स्टाफ और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page