back to top

राजनांदगांव : ग्राम तिलई में दो बच्चों की सड़क हादसे में हुई मौत….

राजनांदगांव – आज दोपहर लगभग 4:00 बजे राजनांदगांव से खैरागढ़ रोड में ग्राम तिलई में दो साइकिल सवार बालकों को मालवाहक गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था जिससे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Advertisements

चिखली चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालको का नाम लक्की देवांगन पिता मुरली देवांगन उम्र 11 साल एवं खेमराज यादव पिता उमेद यादव उम्र 12 साल दोनों निवासी ग्राम तिलई है। दोनों बालक साइकिल में सवार होकर भ्रमण कर रहे थे तभी ग्राम पदुमतरा निवासी दिनेश भारती ने अपनी मालवाहक गाड़ी से दोनों को ठोकर मार दी और इस हादसे में दोनों बालकों की मौत हो गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page