back to top

राजनांदगांव : ग्राम तुमड़ीबोड़ के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चमन बघेल निलंबित…

कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत पर की तत्काल कार्रवाई
मुख्यालय में निवास नहीं करने, ग्रामसभा में उपस्थित नहीं रहने तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं देने पर की गई निलंबन की कार्रवाई
राजनांदगांव 21 अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम तुमड़ीबोड़ के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री चमन बघेल को ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री सिन्हा से तुमड़ीबोड़ प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने श्री चमन बघेल के विरूद्ध मुख्यालय में निवास नहीं करने,

Advertisements

ग्रामसभा में उपस्थित नहीं रहने तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं देने की शिकायत की थी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री चमन बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री बघेल का मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मानपुर होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page