back to top

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत किसान संगवारियों का खरीफ पूर्व बैठक एवं प्रशिक्षण का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 10 जून 2022। कृषि विभाग द्व्रारा संचालित एक्सटेंशन रिफाम्र्स आत्मा योजनान्तर्गत बीएमसी भवन कौरिनभाठा राजनांदगांव में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत किसान संगवारियों का खरीफ पूर्व बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे ने प्रत्येक किसान संगवारियों को 20 हेक्टयर में धान के बदले अन्य फसल का लक्ष्य प्रदाय किया। उन्होंने गौठान में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से फसल एवं मिट्टी में होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी और गांव में किसानों बीच जाकर प्रसार-प्रचार करने कहा।

Advertisements

अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एसएल देशलहरा ने धान के बदले अन्य फसल दलहन-तिलहन लघु धान्य फसल रागी, कोदो, कुटकी के फसल लगाने की जानकारी दी। उन्होंने शासन से मिल रहे फसलों के समर्थन मूल्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कृषक चौपाल लगाकर किसानों को जानकारी जरूरी दे। डीपीडी आत्मा राजु कुमारी साहू ने प्रशिक्षण में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, प्रत्येक किसान संगवारी को लक्ष्य के रूप 100 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट उठाव किसानों के माध्यम से करने के लिए प्रसार-प्रचार करने तथा वर्मी कम्पोस्ट के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कृषि विकास अधिकारी श्री अविनाश दुबे ने किसान संगवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी देते हुए योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने की जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधन श्री विजय यादव ने बैठक एवं प्रशिक्षण का संचालन करते हुये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी के साथ आत्मा योजना एवं कृषि विभाग द्वार संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड की किसान संगवारी एवं मैदानी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page