back to top

राजनांदगांव: ग्राम बरबसपुर में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, थाना गातापार की कार्यवाही…

राजनांदगांव – थाना गातापार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले ग्राम बरबसपुर में हुई चोरी के आरोपी को दिनांक 23-06-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02.02.2021 को गाम बरबसपुर में तामेश्वर वैष्णव के घर अंदर आलमारी से चोरी किये गये एक जोड़ी झुमका 8 ग्राम किमत 20,000/- रूपये, 01 नग मंगल सूत्र, सोने का लाकेट 04 ग्राम एवं 08 नग सोने का गेहू दाना, 04 नग सोने का गोल दाना किमत 18,000 / – रूपये, जुमला किमती 38000/- रूपये के आरोपी विशाल शर्मा को दिनांक 23.06.2021 को घेराबंदी कर कंचनबाग राजनांदगावं में पकड़ा गया।

जिससे पुछताछ करने पर दिनांक 02.02.2021 को तामेश्वर वैष्णव के घर में चोरी करना स्वीकार किया गया, सोने के जेवरात को बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके बड़े भाई विष्णु शर्मा को दिया गया। जुर्म अजामनतीय होने से आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गातापार उप निरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया सउनि जयमल उईके, महेन्द्र सिंह, संतोष मंडावी, मनीष रावटे, तेजकुमार पटेल, प्र. आर. भागवत, राजशेखर मच्चा का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page