
राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। कृषि विभाग द्वारा एक्सटेंशन रिफार्म आत्मा योजनांतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम बेलरगोंदी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रिका वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में किसानों को आगामी खरीफ फसल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम बेलरगोदी के किसान श्री जयप्रकाश वर्मा के खेतों में पहुंचकर चना फसल का अवलोकन किया।
इसके बाद ग्राम पंडरी पथरा पहुंचकर किसान श्री गेसराम साहू के खेत पहुंचकर मक्का फसल का भ्रमण किया। कार्यक्रम में सरपंच बेलरगोदी श्री लेखचंद वर्मा, श्री सोमनाथ वर्मा, श्री शंभू साहू, श्री चंद्रशेखर पतीला, कृषि विभाग से श्री जेपी सहडे, श्री सुदेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।










































