
राजनांदगांव – आज ग्राम मोहड़ में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय से मिले निर्देशानुसार नशीले पदार्थ को ना जिंदगी को हां स्लोगन के साथ निजात कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें विवेकानंद छात्र मंडल के शिव निषाद के नेतृत्व में लगभग 200 से 300 महिलाओं ने निजात का पोस्टर बैनर लेकर ग्राम मोहड़ में रैली निकाले तथा कान्फ्रेंस कॉलेज पारी नाला के छात्र विजय मानिकपुरी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के खिलाफ बहुत ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया, इन्हीं के टीचर एवं स्टूडेंट द्वारा नशे के विरुद्ध दो गाना भी गाया गया ।
बाल संस्कार केंद्र के विद्यार्थी भी इसमें मौजूद रहे निजात कार्यक्रम के उद्देश्य एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों को निरीक्षक राजेश साहू एवं पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय आईपीएस द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया साइबर क्राइम चिटफंड अधिनियम बैंक फ्रॉड एटीएम फ्रॉड महिला और बच्चों से संबंधित अपराध पॉक्सो अधिनियम के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना नुक्कड़ नाटक गीत संगीत एवं निजात के उद्देश्यों पर व्याख्यान आकर्षण के केंद्र रहे कार्यक्रम संगीतमयतरीके से प्रस्तुत किया गया जिसे लोगों ने बहुत सराहा इसके अलावा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया बसंतपुर पुलिस विवेकानंद छात्र मंडल एवं बाल संस्कार केंद्र के विद्यार्थी सदस्यों द्वारा यह एक अनूठा एवं संयुक्त प्रयास रहा।









































