back to top

राजनांदगांव : ग्राम बघेरा में निजात कार्यक्रम का किया गया आयोजन, ग्रामीणों को नशीले पदार्थों ड्रग्स, गांजा, सुलेशन आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में जिले में 26 जनवरी 2022 से लगातार चलाये जा रहे नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ अभियान ‘‘निजात’’ के तहत् आज दिनांक 26.03.20220 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गौरव राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोमनी लोमेश सोनवानी द्वारा ग्राम बघेरा में निजात कार्यक्रम का आयोजन किया।

Advertisements

जहां ग्रामीणों को नशीले पदार्थों ड्रग्स, गांजा, सुलेशन आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया साथ ही नशे में लिप्त लोगों और नशे के कारोबार से जुड़े माफियाओं की जानकारी पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया, इस अवसर पर ग्राम के आम जनता उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page