राजनांदगांव: ग्राम सभा की बैठक जून माह से…..

राजनांदगांव 13 जून 2023। छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 2 अक्टूबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को माह जून 2023 से आयोजित होने वाले ग्राम सभा के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजित करने के लिए समय सारिणी तैयार करने कहा है। जिससे एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन न हो।