back to top

रोजगार मूलक योजनाओं का लाभ लेने 30 जून तक आवेदन आमंत्रित….

राजनांदगांव 13 जून 2023। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक विकास के लिए रोजगार मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विभिन्न योजनांतर्गत ट्रेक्टर ट्रॉली में 5, पैसेन्जर व्हीकल में 5 एवं गुड्स कैरियर में 5 इकाई हेतु प्रथम आए प्रथम पाए के आधार पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। पात्रता रखने वाले इच्छुक बेरोजगार युवक-युवती 30 जून 2023 तक आवेदन पत्र नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला स्तर पर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कलेक्टोरेट भवन कमरा नंबर 71 राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page