back to top

राजनांदगांव : ग्राम सिंघोला में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया…

चौकी सुरगी पुलिस की कार्यवाही ।

Advertisements

आबकारी एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री का नगदी रकम ₹ 510 जप्त।

राजनांदगांव – श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध शराब बिक्री की रोकथाम अभियान के तहत दिनांक 24.08.2023 को चौकी सुरगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघोला में कचरा गोदाम के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी निरीक्षक

पुरुषोत्तम ध्रुव के नेतृत्व में चौकी सुरगी पुलिस के द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी ओमकार निर्मलकर पिता प्रभात निर्मलकर उम्र 23 वर्ष निवासी मोहारा कोष्टा पारा वार्ड नंबर 47 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को अवैध रूप से मात्रा से अधिक शराब रखकर बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 3.240 बल्क लीटर कीमती 1440/रुपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 510/ रुपए जप्त किया गया l


आरोपी द्वारा अवैध रूप से मात्रा से अधिक शराब रखकर बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी के विरूध्द पुलिस चौकी सुरगी में धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है!

उक्त कार्यवाही में प्र.आर. 1206 लोकनाथ वर्मा एवं आरक्षक 1092 चंद्रकांत यादव की भूमिका सराहनीय रहा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page