back to top

राजनांदगांव : ग्रीष्म ऋतु में सुचारू जल आपूर्ति के लिये आयुक्त ने लगायी तकनीकि अधिकारियों की ड्यूटी…

राजनांदगांव 18 मार्च। नगर निगम सीमाक्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में शहर वासियों को सुचारू रूप से जल आपूर्ति किये जाने आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है। जल प्रदाय विभाग से सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिये प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा मो.नं. 8319731636 को प्रभारी अधिकारी एवं उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे मो.न. 7470547099 व उप अभियंता श्री अशोक देवांगन मो.नं. 8357992380 को सहायक प्रभारी अधिकारी की सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही व्यवस्था में सहयोग करने के लिये फिटर श्री टेमनलाल ठाकुर मो.नं. 9131530588 व प्र.फिटर श्री सोमनाथ यादव मो.नं. 7693047155 के अलावा अन्य कर्मचारियो की ड्यूटी लगायी गयी है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि प्रभारित वार्ड के उप अभियंता अपने अपने वार्डो में पाईप लाईन लिकेज, गंदे पानी की शिकायत, पेयजल आपूर्ति कम होने, नलो में टोटी न होने की शिकायत मिलने पर प्र.सहायक अभियंता व उप अभियंता जल प्रदाय एवं फिटर को तत्काल सूचित कर कार्य पूर्ण करावे। साथ ही शहर में पेयजल के अन्य स्त्रोत जैसे हैण्ड पंप, कुॅआ, ट्यूबवेल एवं सिटेक्स टंकी के माध्यम से की जा रही जलापूर्ति का सत्त निगरानी किया जावे। इसके अलावा वार्डो मंे पानी न मिलने की शिकायत पर फीटर से सम्पर्क कर तत्काल निराकरण करेंगे, ताकि शहर वासियों को शुद्ध पेयजल सुचारू रूप से आपूर्ति की जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page