
लालबाग पुलिस द्वारा की गयी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
आरोपी के कब्जे किया गया 15 लीटर सी०जी० फाईन विस्की शराब जप्त
आरोपी अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से शराब रखकर कर रहा था बिक्री
न्यायिक रिमांड पर किया गया जेल दाखिल
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब,
जुआ, सट्टा की रोकथाम अभियान के तहत दिनांक 06/12/2023 को थाना लालबाग स्टाफ व पेट्रोलिंग पार्टी के ग्राम बांकल की ओर रवाना किया गया था कि ग्राम बांकल निवासी भागीरथी निषाद पिता फकीर निषाद उम्र 35 साल साकिन बांकल थाना लालबाग जिला
राजनांदगांव (छ०ग०) जो अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि मुखबीर सूचना पर रवाना टीम द्वारा समक्ष गवाहन घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी भागीरथी निषाद को पकड़कर उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग की बोरी 20 बॉटल सी०जी० फाईन विस्की शराब कुल 15 लीटर शराब कीमती 8000 / रूपये व शराब बिकी रकम 480 रूपये मिला।
आरोपी को पूछताछ करने पर शराब बिकी कर अवैध धन अर्जित करना बताया गया उक्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी के विरूद्ध थाना लालबाग में अप०कं. 490/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर, आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि चम्पेश ठाकुर, सउनि. राजू मेश्राम, आर0 1272 सुनील बैरागी, आर. 1142 रवि वर्मा की सराहनीय भूमिका रही









































