back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा थाना बागनदी का किया गया वार्षिक निरीक्षण…

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा थाना बागनदी का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।

Advertisements

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग थाना बागनदी पहुंच कर थाने के रजिस्टर, रोजनामचा, लंबित अपराध, लंबित शिकायत पत्र आदि का अवलोकन कर लंबित मामलों को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द पूरा करने कहा गया। थाने की साफसफाई जवानों के वेशभूषा को देखे साथ ही थाना के सस्त्रागार, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किये,

थाना भवन का भी निरीक्षण किये। थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने हेतु समझाईस दिया गया साथ ही पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या पूछ कर निदान हेतु आश्वासन दिया गया।


इस दौरान थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक मनीष ध्रुव एवं थाना स्टाफ उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page