back to top

राजनांदगांव : घर-घर जाकर दिया मतदाता जागरूकता पाम्पलेट…

लोकसभा निर्वाचन 2024

खिलाडिय़ों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए लगाई मैराथन दौड़

राजनांदगांव 06 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने खिलाड़ी, व्यापारी, संस्थान, स्वसहायता समूह की महिलाएं सहित अन्य संस्थान आगे आ रहे हैं। 

जिससे जिले में मतदाता जागरूकता की गूंज घर-घर तक पहुंच रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के लिए खेल समुदाय भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे के नेतृत्व में जिले के सभी खेल प्रशिक्षु स्वीप गतिविधियों में शामिल होकर मतदान करने का संदेश दे रहे हंै। मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए राजनांदगांव शहर में स्वीप मैराथन का आयोजन किया गया।

 जिसमें जिले के विभिन्न खिलाडिय़ों ने मैराथन दौड़ लगाकर और रैली निकालकर मतदाता को मतदान के लिए जागरूक किया। खिलाडिय़ों ने घर-घर जाकर शहरी मतदाताओं को मतदान तिथि 26 अप्रैल को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने पाम्पलेट का भी वितरण किया। 
Advertisements

You cannot copy content of this page