back to top

राजनांदगांव: घर में घुसकर मारपीट करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार…

राजनांदगांव। गैंदाटोला थाना पुलिस ने घर में घुसकर गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं और जमीन विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया था।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अवधराम साहू (30 वर्ष) निवासी ग्राम टिपानगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जमीन बंटवारे के बाद उसका चचेरा भाई रमेश्वर साहू 18 जुलाई 2026 को उसके घर के सज्जा (ढांचे) को तोड़ रहा था।

विरोध करने पर रमेश्वर साहू अपने पिता बिंझवार साहू के साथ प्रार्थी के घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के बाएं पैर के अंगूठे में चोट आई।

शिकायत के आधार पर गैंदाटोला थाना में अपराध क्रमांक 50/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बिंझवार साहू (64 वर्ष) और रमेश्वर साहू (45 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम टिपानगढ़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं प्रधान आरक्षक मुरारी लाल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page