back to top

राजनांदगांव: 4 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। बागनदी थाना पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ राजनांदगांव के सत्र न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वर्ष 2022 से फरार आरोपी रमेश शास्त्री (34 वर्ष), निवासी ग्राम धौराभांठा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर को 6 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता लागू होने से पूर्व दर्ज अपराध में धारा 363, 366, 376 आईपीसी तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सहायक उपनिरीक्षक भागवत प्रसाद धुर्वे एवं आरक्षक दिलीप बांधे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page