back to top

राजनांदगांव: घुमका पुलिस की कार्रवाई: झाड़ के पास छिपाकर रखी 44 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। संदिग्ध व्यक्ति/स्थल एवं मादक पदार्थ चेकिंग अभियान के दौरान थाना घुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलडबरी दसवां मील स्थित फुडहर झाड़ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु छिपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


मौके पर आरोपी द्वारा झाड़ के पास एक बोरी में छिपाकर रखी गई 44 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब (कुल 7.920 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,520 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी हेमंत साहू (23 वर्ष), पिता बिसेलाल साहू, निवासी शांतिनगर वार्ड क्रमांक 11, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page