back to top

राजनांदगांव : घोटिया में करंट लगने से दो बालिकाओं की मौके पर मौत…

राजनांदगांव /डोंगरगढ़ मोहारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोटिया निवासी पंचायत सचिव रोहित रजक की 17 वर्षीय पुत्री टिकेश्वर रजक व ग्रामीण कृपाराम की पुत्री 15 वर्ष दोनों मॉर्निंग वॉक पर रोजाने की तरह खेत की ओर गए थे। गांव के नारद छेदैया अपने खेत में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए तार में करंट लगाकर जमीन में फैला दिया था जमीन में फैले करंट लगे तार की चपेट में आने से दोनों बालिकाएं की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने आरोपी नारद के खिलाफ धारा आईपीसी की धारा 30(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

दौड़ लगाने के शौक ने ले ली जान
यह दोनों बच्चियां तथा इनके साथ अन्य बच्चियां भी प्रतिदिन दौड़ लगाती थी और यह शौक जानलेवा साबित हो गया । गनीमत यह रही कि अन्य बच्चियां जो इनसे पीछे थी सबसे पहले आठवीं की छात्रा इलेश मंडावी तार में फस कर गिरी तथा बेहोश हो गई । उसे बचाने गई थी टिकेश्वरी रजक नौवीं की छात्रा भी करंट की शिकार हो गई ।

उसके पीछे जो बच्चे आ रही थी वह सहम कर रुक गई उसी समय खेत में करंट लगाने वाले नारद छेदैया पहुंच गया तथा अपना तार इकट्ठा करने लगा इसी समय जानवर भी दिखाई दिए । ग्रामीणों ने बताया कि यहां इस तरह का कार्य खुलेआम चल रहा है पुलिस ने जानवर संबंधित जानकारी से तो इनकार किया है किंतु ग्रामीणों ने उसकी फोटो भी खींची इस तरह की घटना से ग्राम में रोष भी व्याप्त है।

Advertisements

You cannot copy content of this page