राजनांदगांव : चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की डंडे से पीट पीटकर निर्मम हत्या…

राजनांदगांव । जिले के कुकदुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तेलियापानी लेदरा में एक ग्रामीण ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की डंडे से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी।

मृतका के ससुर की रपट पर मौके पर पहुंची कुकदुर पुलिस ने मौके से मृतका का शव बरामद कर आरोपी पति को अपराध क्रमांक 104/24 धारा 103 (1) भान्यास के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तेलियापानी लेदरा निवासी खेलन सिंह उर्फ देवलाल धुर्वे आयु 30 वर्ष अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था।

बताया जाता है कि गत 6 अगस्त को खेलन सिंह ने अपनी पत्नी को गांव के ही निवासी बजारू बैगा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और घर पर ही अपनी पत्नी की डंडे से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इसकी सूचना दूसरे दिन 7 अगस्त को आरोपी खेलन सिंह के पिता देवलाल पिता फगुआ धुर्वे आयु 55 वर्ष ने कुकदुर पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर से मृतका का शव बरामद कर देहाती मर्ग 0/24 धारा 194 भानासुस इंटीमेशन कायम कर जांच मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम फोटो विडियो ग्राफर एवं हमराह पुलिस व पंचानो को साथ लेकर मर्ग जांच की मौका निरीक्षण, शव पंचनामा – कार्यवाही की गई। एवं प्रार्थी, पंचान, गवाहन व चशमदीद गवाह जीवन धुर्वे का कथन लिया गया।

जिसके आधार पर आरोपी – खेलन उर्फ रावत धुर्वे निवासी तेलियापानी – लेदरा को गिरफ्तार कर लिया गया। इससंपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक व्यासनरायण चुरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद चंद्रवंशी, दीपक शर्मा, आरक्षक युवराज यादव, संदीप पांडे, पंचम बघेल, राम्हाऊ धुर्वे महिला आरक्षक राजमति सिंद्राम का विशेष योगदान रहा।