back to top

राजनांदगांव: चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह एवं थाना कोतवाली की कार्यवाही, 1 सटोरिये एवं 6 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा…

राजनांदगांव- अवैध जुआ सटटा पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगाव डी श्रवण अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के दिये दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में मोतीपुर चंदन नगर में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी राहुल उर्फ रोहित साहू पिता पंचम साहू उम्र 21 साल निवासी मोतीपुर चंदन नगर राजनांदगांव, जिसे पंचम होटल चंदन नगर मोतीपुर में सटटा मटट्टी लिखते हुए पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डॉटपेन एवं नगदी रकम 750 रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही किया।

Advertisements

इसी तरह ग्राम तिलई तालाब पार में जुआ खेल रहे जुआरियों को 1) माधोराम सतनामी पिता आशाराम सतनामी उम्र 55 साल, 2) नेमु देवदास पिता पीलू देवदास उम्र 25 साल, 3) चंद्रशेखर सिन्हा पिता विद्याधर सिन्हा उम्र 28 साल तीनों निवासी ग्राम खैरझिटी थाना घुमका राजनांदगाव, 4) रितेश सिन्हा पिता बिहारी लाल सिन्हा उम्र 24 साल, 5) मनीष उर्फ मनीष साहू पिता कुमलाल साहू उम्र 33 साल, 6) विशाल मण्डले पिता राजकुमार मण्डले उम्र 19 साल तीनो निवासी ग्राम तिलई ओपी चिखली राजनांदगांव को जुआ खेलते पकड़ा गया है। जुआरियों के पास एवं फड से नगदी रकम 4000 रूपये, एक नग टॉर्च एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page