back to top

राजनांदगांव : चिखली चौकी पुलिस की कार्यवाही पर अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले 4 आरोपियों से 148 पौवा देशी अंग्रेजी शराब किया गया जप्त….

राजनांदगांव – चिखली चौकी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले 4 आरोपियों से 148 पौवा देशी अंग्रेजी शराब जुमला 26.6 लीटर कीमती 13,160/- रूपये एवं 02 नग मो0सा0 कीमती 40,000/- रूपयें जप्त कर पृथक पृथक से आबकारी एक्ट 34(2) के तहत की गयी कार्यवाही।

Advertisements
आरोपीगण :- 01. 
  1. अनिल पारधी पिता स्व0 झग्गर पारधी उम्र 19 साल
  2. पंचु पारधी पिता स्व0 रूमसिंह पारधी उम्र 58 साल,
  3. संजू पारधी उर्फ संजय पारधी पिता स्व0 रूम सिंह पारधी उम्र 26 साल,
  4. अगासु पारधी पिता दाऊलाल पारधी उम्र 33 साल सभी निवासी ग्राम बोईरडीह ओपी चिखली राजनांदगांव

जप्ती :- 01. 115 पौवा देशी मंदिरा प्लेन शराब कुल 20,700/- एमएल कीमती 9,200/- रूपये एवं
33 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 5,940/- एमएल कीमती 3,960/- रूपये
कुल जुमला मात्रा 26,640/- एमएल कीमती 13,160/- रूपये।
02. 02 नग मो0सा0 कीमती 40,000/- रूपये

पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकूर के निर्देशन व अति0 पुलिस अधीक्षक लखन पटले के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी अमित पटेल के मार्ग दर्शन में नशे एवं अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने चौकी प्रभारी चिखली भोलासिंह राजपूत के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर सूचना पर से – 01. ग्राम बोईरडीह में मो0सा0 में एक सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब रख बिक्री कर रहे अनिल पारधी पिता स्व0 झग्गर पारधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को पकडा गया आरोपी के पास से एक सफेद बोरी में रखे 45 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 8100/- एमएल, कीमती 3600/- रूपये एवं मो0सा0 क्र0 सी0जी0 08 जेड 0205,

02. मो0सा0 क्र0 सी0जी0 04, डीक्यू 9443 में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर रहे पंचु पारधी पिता स्व0 रूमसिंह पारधी उम्र 58 साल निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को अवैध शराब परिवहन करते हुए ग्राम परमालकसा रेल्वे बोगदा के पास पकडा गया आरोपी के पास से 40 पौवा देशी मंदिरा प्लेन शराब कुल 7200/- एमएल कीमती 3200/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मो0सा0 कीमती 15000/- रूपये,

03. ग्राम बोईरडीह में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे संजू पारधी उर्फ संजय पारधी पिता स्व0 रूम सिंह पारधी उम्र 26 साल निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 के पास से एक बोरी में रखे 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा शराब कुल 5400/- एमएल कीमती 2400/- रूपये,

04. ग्राम बोईरडीह में अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे अगासु पारधी पिता दाऊलाल पारधी उम्र 33 साल निवासी ग्राम बोईरडीह ओपी चिखली राजनांदगांव को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकडा गया आरोपी के पास से एक थैला में रखे 33 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 5940/- एमएल कीमती 3960/- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर मामला अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली भोलासिंह राजपूत, सउनि रविशंकर पैकरा, सउनि हिम्मत सिंह यादव, प्र0आर0 727 सुनील कुमार वर्मा, म0प्र0आर0 980 सुषमा सोनकर, आर0 1224 राजकुमार बंजारा, आर0 1586 मनीष सोनकर, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर0 03 बीरबल सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page