back to top

राजनांदगांव : चिखली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत पोषण मेला सह महिला जागृति शिविर का किया गया आयोजन….

राजनांदगांव, 22/09/2022 – राजनांदगांव शहर के सामुदायिक भवन चिखली में महिला बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना अधिकारी शहरी रीना ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सेक्टर सुपरवाइजर चिखली आस्था शर्मा के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण माह के अंतर्गत पोषण मेला सह महिला जागृति शिविर लगाया गया। जिसमें महिलाओं के लिये भाजी तोड़ना, एवं बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Advertisements

जिसमे वे अपने प्रतिभा के स्वरूप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक पोषण आहार व पकवान बनाकर लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही समाज कार्य विभाग के छात्राओ द्वारा सुपोषण के प्रति जागरूकता के लिए नूक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना अधिकारी (cdpo) राजनांदगांव शहरी रीना ठाकुर, परियोजना अधिकारी मोहला योगेश भगत, आयुष हेल्थ से डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, सुपरवाइजर चिखली सेक्टर आस्था शर्मा, वार्ड के पार्षद अरविंद वर्मा, यूनिसेफ संघ राजनांदगांव से अभिनय, समाज कार्य विभाग प्राध्यापक इकरार खान सर एवम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page