back to top

राजनांदगांव: चोरी की गाड़ी बेचने ग्राहक के तलाश में घूम रहे युवक को चिखली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगाव- शहर में आये दिन हो रहे चोरी के अपराधों पर प्रतिबंध लगाने एवं आरोपी को पकडने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगाव डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के दिये दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन एवं निरीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के दिये दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली चेतन सिंह चंद्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

Advertisements

जो कि दिनांक 30.082021 को मुखबीर से सूचना मिला की चिखली रमन बाजार में कसाई पारा राजनांदगांव निवासी समीर कुरैशी चोरी की गाड़ी बेचने ग्राहक तलाश करते घूम रहा है कि मुखबीर सूचना पर तत्काल मौके पर पहूचा जो कि समीर कुरैशी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़कर साथ में रखे वाहन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया।

जो बताया कि मो०सा० स्कूटी मास्टेरियों काला रंग को 25 दिन पहले अपने साथी (अपचारी बालक) के साथ मिलकर पुराना बस स्टैण्ड से चोरी करना एवं मो०सा० हीरो स्प्लेण्डर क सी०जी० 08 एस 5140 को 02 माह अपने दोस्त (अपचारी बालक) के साथ काकेतरा से चोरी करना बताया आरोपी समीर कुरैशी पिता यामीन कुरैशी उम्र 24 साल निवासी कसाई पारा थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव एवं अपचारी बालक के विरुद्ध इस्तागाश क्रमांक 08 / 2021 धारा 41 (1+4) / 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी समीर कुरैशी को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर, उनि टोहन लाल साहू, सउनि रविशंकर पैकरा, प्र0आर0 458 नंदकुमार फरदिया, आर 1224 राजकुमार बंजारा आ 194 प्रियशील जागृत आर 267 चंद्रशेखर प्रेमीआर0 1253 नेमकरण जंघेल, आछ 718 मुनेश्वर कंवर का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page