राजनांदगांव : चोरी की घटना को अंजाम देने निकले, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में…

राजनांदगांव एटीएम मशीन में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में तीन आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है चोरी की घटना को रोकने में अहम भूमिका मकान मालिक की रही है पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन लोगों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है


डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी दिनेश साहू पिता हेमराज साहू 52 वर्षीय ग्राम अर्जुनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मकान के एक कमरे के व्यवसायिक परिसर में लगे इंडिया वन एटीएम को रात्रि करीबन 2:00 बजे शटर तोड़ने की आवाज आने पर उठकर देखा जिसकी आवाज सुनकर अज्ञात चोर गाड़ी लेकर भाग गए एवं एटीएम के शटर को जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ ।

वहां मौके पर मुखौटा, दस्ताना ,पाना, पेचकस इत्यादि औजार है 112 को सूचना दिया जिस पर तत्काल कार्रवाई कर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी भा.पु.से. मयंक गुर्जर निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में 112 वाहन के कर्मचारी एवं थाना डोंगरगांव के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा रात्रि में ही चोरों को फरार होने के पूर्व आसपास क्षेत्र को कवर करते हुए और चारों ओर से घेराबंदी की गई।


घेराबंदी के दौरान एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को पकड़ा गया । पकड़े गए आरोपी जितेंद्र कुमार कोलियारा पिता जागेश्वर कोलियारा 18 वर्ष, डेमन लाल कोलियारा पिता उदेयराम कोलियारा 22 वर्ष निवासी ग्राम रूपाकाठी डोंगरगांव से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया साथ है विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षात्मक अभिरक्षा में लिया गया।