back to top

राजनांदगांव : चौकी मोहारा क्षेत्र में दो व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार, सट्टा पट्टी, 02 नग डांट पेन व नगद 950/- रूपये जप्त…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के0के0 पटेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चंद्रा व निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में चौकी मोहारा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम भ्रमण एवं पेट्रोलिंग के दौरान मोहारा एवं बसंतपुर में मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

आरोपियों 01)सौरभ कराडे पिता मनोहर राव कराडे उम्र 32 वर्ष, पता कालकपरा डोंगरगढ़ के कब्जे से सट्टा पट्टी, 1 डांट पेन,व नगद 520/- रू. 02)राधेश्याम हुमने पिता शिवकुमार उम्र35 साल पता बसंतपुर चौकी मोहारा के कब्जे से सट्टा पट्टी, 1 नग डांट पेन, व नगद 430 /- रू., जुमला रकम 950/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कमशः अपराध क० 0 / 22, 0/ 22, धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। एवं सभी के विरूद्ध पृथक-पृथक से 151 जा0फौ0 का प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरी0 दिनेश यादव, सऊनि0 रेखलाल भलावे, प्र.आर सियाराम धुर्वे, महेंद्र साहू, आरक्षक आनंद देवाले, का योगदान सराहनीय रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page