back to top

राजनांदगांव: चौपाटी का अब नाम होगा पं.श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन…

शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य श्री रामयश तिवारी एवं महापौर यादव ने नामकरण पट्टिका का किया अनावरण

Advertisements

राजनांदगांव 20 सितम्बर। युग निर्माण विचार क्रांति के प्रणेता तथा अखिल विश्व गांयत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के नाम से चौपाटी का नामकरण श्रीराम शर्मा जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर चौपाटी में आयोजित कार्यक्रम में शांतिकंुज हरिद्वार से पधारे आचार्य श्री रामयश तिवारी तथा महापौर श्री मधुसूदन यादव ने गायत्री परिवार की गरिमामय उपस्थिति में चौपाटी परिसर का नामकरण पं. श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन करने पट्टिका का पूजा अर्चना कर अनावरण किया। इस पावन अवसर पर पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले,महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा व श्री डिलेश्वर साहू, पार्षद श्री हेमंत शेखर यादव,श्री रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा,पूर्व पार्षद श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव व श्री पंकज कुरंजेकर, गायत्री परिवार के प्रमुख श्रीराम पाल तिवारी, श्री धीरजलाल टाक, श्री नंदकिशोर सुरजन, श्री सूर्यकांत चितलांग्या,श्री एसपी सिंह, श्री हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, श्री अमित उत्तलवार, श्री अंकित व्यास, श्री ओमप्रकाश लड्ढा, श्री जुगल किशोर लड्ढा, श्री राकेश ठाकुर, श्री हिरेन्द्र ठक्कर, श्री अशोक खण्डेलवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।


अनावरण अवसर पर शांतिकंुज हरिद्वार से पधारे आचार्य श्री रामयश तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजनांदगांव वासियो के लिए सौभाग्य का दिन है कि यहा अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के नाम से उद्यान का नामकरण किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने मुझे अवसर मिला यहा मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि पं.श्रीराम शर्मा जी युग निर्माण के लिए एक नई विचार क्रांति दिए और पूरे विश्व में 15 करोड से अधिक परिवार को गायत्री परिवार से जोडने का अवसर दिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम शर्मा जी युग परिवर्तन एवं विचार क्रांति का अलख जगाने 3 हजार से अधिक पुस्तके लिखी। आज उनका अवतरण दिवस है, इस पावन दिन मेें उनके नामकरण का साक्षी बनना हम सबका सौभाग्य है।


महापौर श्री यादव ने कहा कि पं.श्रीराम शर्मा जी के अवतरण दिवस पर उनके नाम से चौपाटी का नामकरण करना हम सबके लिए सौभाग्य एवं गौरव का दिन है। चौपाटी का नामकरण पं. श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन होने से शहरवारी भी गौरवान्वित महसुस करंेगे। उन्हांेने कहा कि गायत्री परिवार ने हमको यह काम सौपा था जिसे हमने पूरा किए। बहुत सारे कार्य हम लोग करते है, लेकिन ऐसा कार्य करने से अलग प्रसन्नता मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारी पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने एमआईसी मे यह शुभ प्रस्ताव लिया जिसे हमने सामान्य सभा में पास कर अमल किया।

इस पुनित कार्य करने के लिए मैं पूर्व महापौर सहित उनकी टीम को भी धन्यवाद देता हूॅ। हम सबने मिलकर इस पवित्र कार्य को किया, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होने आज कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आचार्य श्री रामयश तिवारी जी का भी मैं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हरीश गांधी ने किया। श्री रामयश तिवारी सहित महापौर श्री यादव एवं अतिथियों का गायत्री परिवार ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page