back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष से की गई मुलाकात….

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति वर्ग की समस्या को जानने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति नई दिल्ली राजेन्द्र लिलोथिया का आगमन राजधानी रायपुर में हुआ । राजनांदगाँव से एक प्रतिनिधि मंडल पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे नेतृत्व में जाति प्रमाण पत्र संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक संतोष बोरकर, वरिष्ठ प्रदेश समाजसेवी कन्हैयालाल खोब्रागड़े, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे मिले।

Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संतोष बोरकर जिला संयोजक ने जाति प्रमाण पत्र के प्रदेश में हो रही समस्या को लेकर बात कही तो मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने गंभीरता से सुना और इस बात को भी स्वीकार किया कि अधिकारी कहीं कहीं अनदेखा कर रहे है उसे सुधारने की बात कही। समाज ऐसा नेतृत्वकर्ता जिसने हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री से जाति प्रमाण समस्या को लेकर पहल की।

राजेंद्र लिथोथीया ने कहा कि भिमा कोरेगांव में पांच सौ महारों ने 28 हजार पेशवाओं को तलवार से जीता एक और बाबासाहेब ने पेन से संविधान लिखकर एक अभूतपूर्व क्रांति की। आगे संतोष बोरकर के नेतृत्व में जल्द ही मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page