back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसान हितैषी – खेमचंद वर्मा…

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी खेमचंद वर्मा (बंटी) ने कहा कि केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नीत भाजपा सरकार किसान हितैषी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही किसानों के हित में अनेक निर्णय लिया गया है।

Advertisements

जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। वहीं कल फिर किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 4 फरवरी तक कर दिया है। जिससे साफ होता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार किसानों की हितैषी है।


श्री वर्मा ने आगे कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने संकल्प पत्र में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, विगत दो वर्ष का बकाया बोनस देने की बात कही थी। भाजपा की सरकार बनते ही दो वर्ष का बोनस किसानों के खाते में जमा कर दिया गया। वहीं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी भी हो रही है। पिछले वर्ष 1 लाख 8 हजार मीट्रिक टन की खरीदी के रिकार्ड को तोड़ते हुए 29 जनवरी तक 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी थी।

फिर भी भाजपा सरकार ने किसानों के हित में 4 फरवरी तक खरीदी करने आदेश जारी किया गया है। जिससे 1 लाख 40 हजार मीट्रिक टन से भी अधिक धान खरीदी होने की संभावना है। उन्होंने किसान हित में निर्णय लेने के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page