back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक…


राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक नवीनीकरण करा सकते है। पंजीकृत श्रमिक नवीनीकरण के पश्चात मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ ले सकते हैं। निर्माणी श्रमिक नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर एवं जनपद पंचायत के श्रम संसाधन केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं तथा श्रमेव जयते मोबाईल एप के माध्यम से भी नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page